भारत में इलेक्ट्रिक बाइक की दुनिया में एक नई रौशनी देखने को मिली है। Oben Rorr EZ एक बहतरीन बाइक के रूप में है जिसने अपनी शानदार रेंज और दमदार स्पीड के साथ कस्टमर का ध्यान खींचा है। 110 km की रेंज और 95 km/h की टॉप स्पीड के साथ लॉन्च होने वाली यह बाइक अब तक की बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक्स में से एक मानी जा रही है। इस आर्टिकल में हम इस बाइक के बारे में हर वो जानकारी देंगे जो आपको जानने की जरूरत है जैसे पावर और परफॉर्मेंस, फीचर्स, ब्रेक्स, व्हील्स, सस्पेंशन, डायमेंशन और चेसिस, वारंटी, सर्विस, और मेंटेनेंस शेड्यूल, EMI प्लान और कीमत आदि के बारें में।
Oben Rorr EZ की पावर और परफॉर्मेंस
Oben Rorr EZ इलेक्ट्रिक बाइक को अपनी पावर और परफॉर्मेंस के कारण काफी सराहा जा रहा है। इसमें 7.5 kW की मोटर दी गई है जो 277 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह मोटर IPMSM मोटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है जो अच्छी स्पीड और टॉर्क प्रदान करती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 95 km/h दी गई है जिससे यह एक स्पीड लवर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन जाती है। इसके अलावा इसकी 0-40 km/h की एक्सेलेरेशन 3.3 सेकंड में पूरी हो जाती है जो इसे एक अत्यधिक स्पीड फोकस्ड बाइक बनाती है।
कंप्रोनेन्ट | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
मोटर पावर | 7.5 kW |
मोटर टॉर्क | 277 Nm (व्हील पर) |
बैटरी क्षमता | 2.6 kWh, 3.4 kWh, 4.4 kWh |
बैटरी IP रेटिंग | IP67 |
मोटर IP रेटिंग | IP67 |
मोटर टाइप | IPMSM मोटर |
इस बाइक में तीन राइडिंग मोड्स होते है –
- Eco Mode (40 km/h तक स्पीड)
- City Mode (60 km/h तक स्पीड)
- Havoc Mode (95 km/h तक स्पीड)
इन मोड्स के माध्यम से, आप अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक की स्पीड और रेंज को कस्टमाइज कर सकते हैं।
ब्रेक, व्हील और सस्पेंशन
Oben Rorr EZ में Unified Braking System (UBS) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो बाइक के सेफ्टी को बढ़ाता है। यह सिस्टम फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स के कॉम्बिनेशन से काम करता है। इसके अलावा बाइक में टेलेस्कोपिक फोर्क और मोनो शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया हैं जो राइड को आरामदायक बनाते हैं और सड़क की खामियों को अच्छे से समेट लेते हैं।
कंप्रोनेन्ट | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
ब्रेकिंग सिस्टम | Unified Braking System (UBS) |
ब्रेक साइज | फ्रंट: डिस्क, रियर: डिस्क |
सस्पेंशन | फ्रंट: टेलेस्कोपिक फोर्क, रियर: मोनो शॉक एब्जॉर्बर |
व्हील प्रकार | एल्यॉय व्हील्स |
टायर साइज | फ्रंट: 110/70-17, रियर: 130/70-17 |
डायमेंशन्स और चेसिस
Oben Rorr EZ का डायमेंशन और चेसिस इसे एक आरामदायक और स्थिर राइड प्रदान करता है। बाइक की कर्ब वेट 138–148 किलोग्राम के बीच दिया गया है जो इसकी लंबाई और चौड़ाई के हिसाब से बैलेंस्ड है। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm दिया गया है जो इसे अनियमित सड़कें और हल्की ऑफ-रोड ट्रैक पर चलाने में सक्षम बनाता है।
कंप्रोनेन्ट | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
लंबाई | 2101 mm |
चौड़ाई | 780 mm |
ऊँचाई | 1260 mm |
सीट की ऊँचाई | 810 mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 200 mm |
कर्ब वेट | 138–148 kg (वैरिएंट के अनुसार) |
वारंटी, सर्विस और मेंटेनेंस
Oben Rorr EZ पर आपको बैटरी, मोटर, और वाहन पर 3-5 साल की वारंटी मिलती है जो इसे एक विश्वसनीय और लंबी अवधि तक चलने वाली बाइक बनाती है। बाइक की सर्विस और मेंटेनेंस भी इजी है और इसके ओनर को इसके रख-रखाव पर ज्यादा खर्च नहीं आता।
कंप्रोनेन्ट | वारंटी |
---|---|
बैटरी वारंटी | 3-5 साल या 50,000-75,000 किमी |
मोटर वारंटी | 3-5 साल |
वाहन वारंटी | 3 साल |
फीचर्स और कनेक्टिविटी
Oben Rorr EZ में स्मार्ट और यूजर के फ्रेंडली फीचर्स शामिल किए गए हैं जो राइडिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाते हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, GPS, Geo-Fencing, Driver Alert System, और Theft Protection जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस बाइक में मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी भी है जिससे आपको डॉयग्नोस्टिक्स और अलर्ट्स मिलते रहते हैं।
- डिजिटल डिस्प्ले (ब्लूटूथ और नेविगेशन के साथ)
- GPS और Geo-Fencing
- ड्राइवर अलर्ट सिस्टम
- चोरों से सुरक्षा (थेफ्ट प्रोटेक्शन)
- मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी
Oben Rorr EZ की कीमत और EMI योजना
Oben Rorr EZ की कीमत वैरिएंट के हिसाब से अलग अलग है। इसके अलावा आपको बाइक की EMI प्लान के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए –
वैरिएंट | कीमत | EMI (24 महीने, 8.5% ब्याज) |
---|---|---|
2.6 kWh वेरिएंट | ₹89,999 | ₹2,727/month |
3.4 kWh वेरिएंट | ₹99,999 | ₹3,022/month |
4.4 kWh वेरिएंट | ₹1,09,999 | ₹3,317/month |
Oben Rorr EZ के साथ यूजर एक्सपीरियंस
Oben Rorr EZ को यूजर से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रही है। लोग इसकी हाई स्पीड, स्मार्ट फीचर्स, और किफायती चार्जिंग की सराहना कर रहे हैं। बाइक के इलेक्ट्रिक मोटर और किफायती रेंज की वजह से यह एक आदर्श आप्शन बन रही है।
निष्कर्ष
Oben Rorr EZ इलेक्ट्रिक बाइक भारतीय बाजार में एक बेहतरीन आप्शन है। इसकी बेहतर रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस, और किफायती कीमत इसे हर वर्ग के यूजर के लिए आदर्श बनाती है। इसके स्मार्ट फीचर्स, सुरक्षित ब्रेकिंग और लंबी वारंटी इसे एक भरोसेमंद और किफायती बाइक बनाते हैं। यदि आप भी एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का विचार कर रहे हैं तो Oben Rorr EZ एक शानदार आप्शन हो सकता है।
कीमत, फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ, Oben Rorr EZ एक बेहतरीन आप्शन हो सकता है।
Also Read :-
338.2 km लंबी रेंज के साथ Kawasaki Ninja 1100SX बाइक हुई लांच, जानिए कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी
900 cc के इंजन के साथ Triumph Speed Twin 900 बाइक हुई लांच, जानिए कीमत
631 km रेंज के साथ Hyundai Ioniq 5 कार हुई बहतरीन फीचर्स के साथ लांच, जानिए फीचर्स और कीमत
580 km रेंज के साथ BYD Seal कार हुई लांच, जानिए फीचर्स और कीमत